SIM कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर 11,22,799/- रू की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल टीम की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी निरंतर में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए SIM कार्ड अपग्रेड करने के नाम पर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-14, फरीदाबाद वासी एक महिला ने साइबर थाना में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसे 13 सितम्बर को कथित एयरटेल एजेंट का कॉल आया जिसने उसे SIM कार्ड को E-SIM में अपग्रेड करने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने उससे जानकारी लेकर उसके नम्बर का एक्सेस ले लिया और उनके खाता से 11,22,799/-रू निकाल लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अनिकेत सिंह वासी कृष्णा नगर जिला धनबाद झारखण्ड व रजन कुमार राय वासी सैक्टर 11 जिला धनबाद झारखण्ड को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दोनों आरोपी दोस्त है और इन्होंने पहले गिरफ्तार आरोपी अभिषेक का खाता लेकर आगे दिया था। आरोपी अनिकेत MBA की पढाई कर रहा है और रजन ब्जाज फाईनेंश में काम करता है। आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...