IPO व शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2,61,15,000/-रू की ठगी, दो खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- साइबर ठगों पर कार्रवाही करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने 2,61,15,000/- रू की ठगी के मामले में दो खाताधारको को चूरू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-35, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर उसने IIFL का लिंक दिखाई दिया, जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास एक मैसेज आया, जिस नम्बर पर निवेश के लिये उसकी बात होने लगी। जिसके बाद ठगों ने उसे एक व्हाट्सएप पर ग्रुप में जोडा, जहां पर शेयर मार्केट व IPO में निवेश के लिए जानकारी दी जाती थी। फिर एक लिंक भेज कर उसकी जानकारी ली गई और उसका खाता खुलवाया गया। ठगों ने उसे विभिन्न शेयर और IPO में निवेश करने बारे में बताया, जिस पर उसने निवेश के लिए ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न खातों में 2,61,15,000/- रू ट्रांस्फर कर दिये। जब उसने लाभ के साथ पैसे देने को कहा तो अलग अलग चार्ज के नाम पर और पैसों की मांग की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक(30) व संदीप(42) वासी यमुनानगर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी दोस्त है दोनों “कोचीन म्यूजिकल फाउंडेशन” फर्म व उसके अकाउंट में भी पार्टनर है फर्म के खाता में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। अभिषेक LLB व संदीप LLB,M.Tech पास है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...