टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1 लाख की ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना NIT टीम की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी निरंतर में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में खाता उपलब्ध करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब के लिए लिंक आया, जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलिग्राम ग्रुप से जुड गया। जहां से उससे एक लिंक भेज एक एप डाउनलोड करवाया गया और टास्क करने को दिये गये। जिसके बाद उन्होंने उसे पैड टास्क कर अधिक पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके लिए उसने उनके बताये खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख रूपये भेज दिये। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो उसे और टास्क करने के लिए कहा गया। जिस शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप वासी रायपुर, उधम सिंह नगर उतराखंड को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है और इसने गोविंदा (खाताधारक) का खाता लेकर आगे दिया था। गोविंदा को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...