शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1,12,56,000/- रुपये की ठगी, साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद—पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-16 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और खुद को LKP सिक्योरिटीज़ लिमिटेड का कर्मचारी बताया। इसके बाद ठगों ने उसे शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनकी बातों में आकर उसने उनके बताए अनुसार एक एप डाउनलोड किया और उसके माध्यम से निवेश करना शुरू कर दिया। उसने फोन एप के माध्यम से कुल 1,12,56,000/- रुपये का निवेश किया। जब उसने अपनी राशि वापस लेने की बात कही तो ठगों द्वारा उससे 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपी साहिल यादव, निवासी गांव बंश्वराना, जिला कोटपूतली, नेमीचंद सैनी, निवासी अरावली विहार, जयपुर, राम सिंह, निवासी गांव अमाई ढाणी समाला, बहरोड़, अमित शर्मा, निवासी पवनपुरी, जयपुर व नरेंद्र सिंह, निवासी गांव जलोपुरा, जिला फिरोजाबाद, राजस्थान (हाल निवासी ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमित और नेमीचंद ने राम सिंह व साहिल का जॉइंट करंट खाता खुलवाकर आगे आरोपी नरेन्द्र को दिया था। आरोपी नरेन्द्र ने उक्त खाता आगे ठगों को उपलब्ध करवाया तथा खाता प्रयोग की अवधि के दौरान दोनों खाताधारकों को होटल में किराये पर ठहराकर रखा था। मामले से जुड़े खाते में ठगी के कुल 25 लाख रुपये जमा हुए आये थे।

आरोपी राम सिंह, साहिल व नरेन्द्र को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया वहीं अमित व नेमीचंद को 5 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...