12वी बार धमाल मचाया प्रेस क्लब, फूलों की होली में झूमे नेता-पत्रकार!

Date:

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) होली और फाग के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर-10 स्थित होटल समर ग्रैंड में सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद द्वारा 12वें होली मिलन समारोह एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं शहर की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा, रघुवीर तेवतिया, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, शिक्षाविद, उद्योगपति, नेता, चिकित्सक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और रंग-बिरंगे गुलाल के साथ आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने सभी को होली और धुलेंडी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस पर्व पर लोगों का उत्साह और उमंग देखते ही बनता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी देता है। यह त्योहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे ब्रज की होली से अत्यंत प्रभावित हैं, जहां कई दिनों तक उत्सव मनाया जाता है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का अवसर भी है।

दोनों मंत्रियों ने सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और पिछले 12 वर्षों से लगातार इस प्रकार के आयोजन कर शहर को एक मंच पर जोड़ने के लिए प्रधान बिजेंद्र बंसल और उनकी टीम को बधाई दी।

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब के अन्य पदाधिकारी और संरक्षक भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रधान बिजेन्द्र बंसल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल,  संरक्षक उत्तमराज, राकेश चोरासिया, वरिष्ठï उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, संजय कपूर, दीपक गौतम, सचिन गौड़, अनिल अरोड़ा, राजेश दास, धीरेन्द्र राजपूत, ओमप्रकाश पांचाल, राजेश पुंजानी, संजय चतुर्वेदी, दयाराम वशिष्ठ, दुष्यंत त्यागी, महावीर खंडेलवाल, कविता, राधिका, अनुराग, मनीश शर्मा, संजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कैंटाबिल ने नजफगढ़ में अपना नया फैशन डेस्टिनेशन लॉन्च किया

नए इंटीरियर और बड़ी जगह के साथ, रेनोवेट किए...

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की है अहम भूमिका : विकास गुप्ता

नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कौशल-आधारित शिक्षा पर केंद्रित रहा...