APK फाइल भेज क्रैडिट कार्ड से 2,05,003/-रू निकाले, खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तिरखा कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि किसी ने धोखाधडी से उसके क्रैडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 2,05,003/-रू निकाल लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्रिजेश वासी अगरोला, लोनी उ.प्र., सोनू वासी बंगाली कॉलोनी, बुराडी दिल्ली व विनित वासी संत नगर, बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी दोस्त है, सोनू व विनित ने ब्रिजेश का खाता आगे ठगों को दिया था। जिसके खाता में ठगी के 2,05,003/-रू आये थे। आरोपी ब्रिजेश इलैक्ट्रिशियन है व सोनू और विनित डिलिवरी बॉय का काम करते है। ब्रिजेश को जेल भेजा गया वहीं आरोपी सोनी व विनित को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...