लडाई झगडे के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सैंट्रल की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद:- बता दें कि थाना खेडीपुल में सुमित वासी मवई ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 जुलाई को वह अपने दोस्तो के साथ अपने खेत पर बैठा हुआ था। तभी वहां 8/10 लडके मोटरसाईकिल पर आये और उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे उसके हाथ पैर टूट गये। जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए यश नागर(20), कपिल(21) व हिमांशु(20) वासी गांव तिगांव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यश के पास मुख्य आरोपी राहुल का फोन आया था। जिसके बाद यश अपने साथी कपिल व हिमांशु को लेकर मौका पर गया था। जहां उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की थी। यश, राहुल की बुआ का लडका है। पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...