25 दिनों से गुमशुदा व्यक्ति को ढूंढकर किया परिजनों के हवाले, क्राइम ब्रांच KAT की सराहनीय कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद— पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भरत निवासी एनआईटी फरीदाबाद द्वारा पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 में शिकायत दी गई थी कि उसका बेटा दिनांक 14 दिसंबर 2025 को बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उन्होंने पुलिस से सहायता की गुहार लगाई।

शिकायत के आधार पर थाना एस.जी.एम नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश शुरू की गई। जिस पर क्राइम ब्रांच KAT की टीम ने तकनीकी सहायता व अपने सूत्रों के माध्यम से गहन जांच करते हुए करीब 25 दिनों से लापता गुमशुदा व्यक्ति को सोहना रोड स्थित संजय कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान गुमशुदा व्यक्ति ने बताया कि वह अपने पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना किसी को बताए घर से चला गया था।

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस एवं क्राइम ब्रांच KAT की टीम का आभार व्यक्त किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...