मोहना रोड एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Date:

बल्लभगढ़।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड एलिवेटेड पुल निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट और समीक्षा को लेकर बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य के दौरान आ रही विभागीय समस्याओं को मौके पर ही दूर करने के निर्देश दिए।

विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और निर्माण कार्य को तेज गति से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए अंकित भारद्वाज, एसडीओ राम प्रकाश, एसडीओ रविंद्र सिंह, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला, एसडीओ एचएसबीपी राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के एसडीओ और जेई उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...