बिहार पुलिस के एक युवा दरोगा की कोरोना से मौत

Date:

(Front News Today) कोरोना बीमारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है जहां बिहार पुलिस के एक युवा दरोगा की मौत हो गई है। पिछले 10 दिनों से तबीयत खराब होने के बाद दारोगा गजेंद्र कुमार का इलाज गया में चल रहा था। पिछले दिनों उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 2009 बैच के दरोगा गजेंद्र कुमार जहानाबाद टाउन थाना में पोस्टेड थे। ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए दारोगा गजेंद्र कुमार ने अपनी तबीयत खराब होते ही खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया था लेकिन बाद में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर पहले उनकी मौत की दुखद खबर आई है। एक युवा दारोगा की मौत की खबर सुनने के बाद बिहार पुलिस सदमे में डूब गया है। बिहार पुलिस एसोसिएशन ने दारोगा की मौत पर गहरा दुख जताया है.

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...