शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने के मामले में खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाईखाता में आये थे ठगी के 1,25,000/-रू

Date:

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को माधोपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-21D, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर थाना NIT में शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दिनांक 18 नवम्बर 2025 को उसके टेलीग्राम पर शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे कमाने संबंधी एक संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उसने टेलीग्राम के माध्यम से ठगों से संपर्क किया तथा निवेश के नाम पर ₹20,000/- की राशि जमा की। कुछ समय बाद उसे निवेश पर मोटा लाभ दिखाया गया। जब उसने अपनी राशि निकालने के लिए कहा तो ठगों ने पैसे निकालने के नाम पर ₹35,932/- की अतिरिक्त राशि मांगी, जिसे उसने उनके बताए गए बैंक खाते में भेज दिया। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल ₹3,35,096/- की राशि ठग ली गई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए अर्जुन कुमार, निवासी गाजयपुर, भोजपुर, बिहार, हाल निवासी सवाई माधोपुर, जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अर्जुन कुमार इस मामले में खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी की राशि में से ₹1,25,000/- की रकम प्राप्त हुई थी। आरोपी B.A. की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...