टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1 लाख की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ टीम की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवी की जा रही है, इसी निरंतर में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में खाताधारकर गोविंदा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके फेसबुक पर पार्ट टाइम जॉब के लिए लिंक आया, जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलिग्राम ग्रुप से जुड गया। जहां से उससे एक लिंक भेज एक एप डाउनलोड करवाया गया और टास्क करने को दिये गये। जिसके बाद उन्होंने उसे पैड टास्क कर अधिक पैसे कमाने का लालच दिया। जिसके लिए उसने उनके बताये खाता में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख रूपये भेज दिये। जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो उसे और टास्क करने के लिए कहा गया। जिस शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए गोविंदा वासी रण नगर, लखीमपुर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गोविंदा ने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था जिसके खाता में ठगी के 40 हजार रूपये थे। आरोपी 12th पास तथा बेरोजगार है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...