शराब तस्करों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने अवैध शराब तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बलवंत कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके से आरोपी अरुण सैनी पुत्र निवासी गांव मोहताबाद पावटा, फरीदाबाद को काबू किया।

आरोपी के कब्जे से 8 बोतल, 27 अध्धे, 52 पव्वे अंग्रेजी शराब व 66 पव्वे देसी शराब बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

फरीदाबाद पुलिस अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...