अभिनेत्री अलीशा बोस ने ‘साझा सिंदूर’ शो में धरा के रूप में निभाई मुख्य भूमिका

Date:

दिसंबर 2024: सन नियो के लोकप्रिय शो ‘साझा सिंदूर’ में अब धरा का किरदार एक नई पहचान के साथ नजर आएगा, क्योंकि अभिनेत्री अलीशा बोस ने इस भूमिका में कृतिका देसाई की जगह ली है। राजस्थानी शाही पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो अपने भव्य दृश्य और जोड़ने वाली कहानी के जरिए दर्शकों को बांधे रखता है।
धरा का किरदार अपने ग्रे शेड्स और जटिल व्यक्तित्व के कारण शो की कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है। अलीशा बोस अपनी चुलबुली और जीवंत प्रकृति के लिए जानी जाती हैं, इस चुनौतीपूर्ण भूमिका को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अलीशा बोस ने कहा, “यह भूमिका मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि पता ही नहीं चला। एक दिन मुझे कॉल आया, मैंने मॉक शूट दिया और तुरंत फाइनल हो गई। यह सब किसी सपने जैसा लगा! धरा का शांत और गंभीर स्वभाव मुझसे काफी अलग है, लेकिन उसके व्यक्तित्व को समझना और उसे अपनाना मेरे लिए बहुत रोचक रहा है। यह अब तक का एक अद्भुत सफर रहा है।”
अलीशा बोस के जुड़ने से ‘साझा सिंदूर’ के सेट पर एक नई ऊर्जा का माहौल बना हुआ है। यह शो एक राजस्थानी शाही परिवार की परंपराओं, रिश्तों और भावनात्मक टकरावों को गहराई से दिखाता है। शो की शानदार कहानी और अनुभवी कलाकारों की सूचि में संगीता घोष, साहिल उप्पल, नीलू वाघेला, अलीशा बोस और नासिर खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं ऐसे में ‘साझा सिंदूर’ शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है।

इस भावनात्मक सफर को देखने के लिए जुड़ें हर सोमवार से शनिवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...