नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े यूथ क्लब व पराली जलाने की देंगे सूचना- एडीसी

Date:

Front News Today: पानीपत, 21 अक्तूबर। अतिरिक्त उपायुक्त डा0 मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि नेहरू युवा केन्द्र के सभी वॉलिंटियर और सदस्य यह सुनिश्चित करें कि गांव में फसल अवशेष और पराली जलाने पर तुरन्त इसकी सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएंगे। यही नहीं अगर मौके पर संशाधन उपलब्ध है तो उसको बुझाने का प्रयास भी उन द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र सामाजिक ताने-बाने को जोडऩे के लिए सदा से ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आया है। जिला में कार्यरत विभिन्न यूथ कल्ब जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए महत्वपूर्ण अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के वातावरण को साफ-सूथरा रखने के लिए यूथ कल्ब लोगों के बीच में जाए और उन्हें जागरूक करें।

एडीसी डॅा0 मनोज कुमार ने कहा कि पानीपत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी। कन्या भ्रूण हत्या के विरूद्ध अलख जगाने के लिए यूथ कल्ब के सदस्य आगे आएं। इस तरह की कोई भी सम्भावना या संदिग्ध बात उन्हें नजर आए तो वे तुरन्त सिविल सर्जन को इसके बारे में बताएं। इसके साथ-साथ सभी यूथ कल्ब यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई परिवार पहचान पत्र योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सभी परिवारों की आईडी बनवानी सुनिश्चित की जाए और उन्हें अपडेट करवाने का काम भी करवाएं। बैठक में जिला के विभिन्न यूथ कल्ब के सदस्यों के अतिरिक्त नेहरू युवा केन्द्र की जिला समन्वयक स्नेह लता भी उपस्थित रही जिन्होंने नेहरू युवा केन्द्र की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और भविष्य की रूपरेखा की जानकारी दी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...