नीट परीक्षा में रैंकिंग सुधार के नाम पर की गई थी 16,50,000/- रूपये की ठगी के मामले में एक और आरोपी काबू, साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने अकाउंट प्रोवाईडर को किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने नीट परीक्षा में रैंकिंग सुधार के नाम पर 16,50,000/- रूपये की धोखाधड़ी के एक मामले में ठगो को खाता उपलब्ध करवाने वाले को नवरंगपुर, उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। मामले में खाताधारक महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-3, फरीदाबाद वासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 अगस्त 2024 को उसके पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने उसकी बेटी की नीट परीक्षा के परिणाम के बारे में बात की और कहा कि वह उसकी बेटी की रैंकिग अच्छी करवा सकता है। जिसके लिए ठग ने 17 लाख रूपये की मांग की। जिस पर शिकायतकर्ता ने ठग के पास 16,50,000/-रू भेजे। पैसे लेने के बाद ठगों ने जवाब देना बंद कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार महापात्रा(28) वासी नवरंगपुर उडीसा को गिरफ्तार किया है। जिसने खाताधारक महिला का खाता आगे ठगो को दिया था।आरोपी B.Tech पास है। खाते में ठगी के 16,50,000 रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...