अपराध शाखा कैट की टीम ने एक 19 वर्षीय गुमशुदा लड़के की तलाश कर परिजनों के हवाले कर किया बेहतरीन कार्य,

Date:

पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा कैट प्रभारी उप निरीक्षक सरजीत सिंह की टीम ने दिनांक 08.01.2024 को अपने घर से गायब हुए एक 19 वर्षीय लडके को कुछ दिन में ही खोजकर उसके परिजनों के हवाले कर एक बेहतरीन कार्य किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पलवल शहर की एक जगह का रहने वाला 19 वर्षीय लड़का लाल सिंह अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर अपने घर से कंही चला गया था। जिसको अपराध शाखा कैट की टीम द्वारा भरसक प्रयास करके व तकनीकि का सहारा लेकर कल दिनांक 17.01.2024 को पलवल बस स्टैण्ड से तलाश किया गया है और उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। गुमशुदा लडके के परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और इस प्रकार के कार्य को एक बेहतरीन कार्य बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...