फरीदाबाद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित, विक्रेताओं ने ली शपथ

Date:

Faridabad : 06 जनवरी। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गत दिवस बल्लभगढ़ सब्जी मंडी, फरीदाबाद में “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी विकास कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

जागरूकता सत्र के दौरान स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों तथा अन्य स्थानीय नागरिकों को एकल-उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण, जल स्रोतों पर प्रभाव तथा इसके दीर्घकालिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने दैनिक जीवन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली।

स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026

हिमाचल नाबार्ड मेले में अपने पारंपरिक और औषधीय उत्पाद...

पर्यटकों पर अपनी कला की छाप छोड़ रहे हैं मेघालय के शिल्पकार

थीम स्टेट मेघालय द्वारा 39 वें सूरजकुंड अंतर राष्ट्रीय...

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

सूरजकुंड मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे...

39 वाँ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव —2026

सूरजकुंड मेले में मिस्त्र की प्राचीन सभ्यता, कला व...