भगत सिंह कालोनी को गलियों की सौगात – पंo मूलचंद शर्मा विधायक

Date:

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी प्राथमिकता

बल्लभगढ़।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में सद्भावना स्कूल के समीप तीन गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है।
क्षेत्र में सड़क, गली, पानी, सीवर जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 25 लाख रुपये की लागत से इन तीनों गलियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 41 के पार्षद महेश गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ,नवीन चेचि,मनीष यादव,गौरव विरमानी,राजकुमार शर्मा,सुनील कौशिक,नीतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...