बिहार चुनाव: क्या नितीश कुमार का यह कार्यक्रम आखरी ?

Date:

Front News Today: बिहार चुनाव पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है, और नेता अपनी जुबान से मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं, सियासी दंगल में सभी पार्टियां अपनी तरकस के सारे तीर आजमा रही हैं, वही मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक संबोधन में लालू प्रसाद यादव और आरजेडी के नेताओं पर जमकर हमला किया, उन्होंने आरजेडी नेताओ के नाम लिए बिना उनके परिवार पर कई आरोप लगाएं, सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पहले और अब की स्थिति में काफी अंतर है, उन्होंने कहा है कि बोलने वाले से पूछे की बिहार में पहले स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति थी, सीएम ने कहा कि कोरोना के जांच में एक रिकॉर्ड बनाया, यहां एक दिन में 1 लाख 94000 टेस्ट हुए, सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े, जिसके लिए हम काम कर रहे हैं, सीएम ने कहा कि उनके राज्य में 39000 लोग जांच कराने के लिए बाहर जाते थे लेकिन अब यह संख्या कम होकर सिर्फ 10000 हो गई है, सीएम नीतीश कुमार ने पटना में जलजमाव पर कहा कि कुछ लोग आलोचनाओं में शुमार हैं, दूसरे शहरों में पानी आने पर चर्चा नहीं होती है लेकिन पटना में थोड़ा सा भी पानी आ जाने पर चर्चा होने लगती है, सीएम ने कहा है कि कहने वाले कुछ भी कहे, लेकिन हम सेवा में विश्वास करते हैं, और सब के सहयोग से बिहार को एक विकसित राज्य बनाएंगे।
उन्होंने कहा है कि जनता अगर मौका देती है तो आगे भी पूरी तत्परता से काम जारी रहेगा, और परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि हम परिवारवाद पर भरोसा नहीं करते, मेरे लिए तो पूरा बिहार ही परिवार है,
इसके अतिरिक्त आखिर में यह कहा कि इस तरह का उद्घाटन हो सकता हो मेरे कार्यकाल का आखरी उद्घाटन हो।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...