कम्पनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में कम्पनी कर्मचारी गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कम्पनी से चांदी की रिंग चोरी करने के मामले में आरोपी रामू सक्सेना निवासी गांव निवादा, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल बसेलवा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शमशेर सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद, जो ईम्पीरियल ऑटो कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, उसने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि उनकी कम्पनी में पाइप असेम्बलिंग व इंडक्शन ब्रेजिंग का कार्य होता है, जिसमें चांदी की रिंग का उपयोग किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से प्रोडक्शन लाइन से चांदी की रिंग लगातार गायब हो रही थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम्पनी के असेम्बलिंग डिपार्टमेंट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे प्रतिदिन असेम्बलिंग के लिए रिंग दी जाती थी, जिनमें से वह रोजाना कुछ रिंग चोरी कर लेता था। आरोपी द्वारा करीब 400 ग्राम वजन की चांदी की रिंग चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...