1 किलो 158 ग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया गिरफ्तार, 3,03,600 नकदी भी बरामद

Date:

बता दे कि 05 दिसम्बर को अपराध शाखा DLF की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति अरूण वासी राजीव कालोनी सैक्टर-56 फरीदाबाद को राजीव कालोनी सैक्टर-56 फरीदाबाद से काबू किया है। आरोपी से 1 किलो 158 ग्राम गांजा तथा 3,03,600रू नकदी बरामद हुई है। जिसके खिलाफ थाना सैक्टर-58 में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि वह 25 किलो गांजा 7000रू प्रति किलो के हिसाब से 1,75,000रू में जल विहार दिल्ली से किसी नाम पता नामालूम व्यक्ति से खरीदकर लाया था जिसमें से 23 किलो 842 ग्राम गांजा आरोपी मे 12000रू प्रति किलो के हिसाब से बेच दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांङ पर लिया गया है। अवैध नशा उपलब्ध कराने वाले की तलाश जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...