साई धाम में कपड़े एवं सेनिटरी पैड का वितरण

Date:

फरीदाबाद 23.12.2021 बच्चें की शैक्षणिक प्रगतिलिए कक्षा 2की पी.टी.एम (माता-पिता, अध्यापक मीटिंग)का आयोजन किया गया। जैसा आपको ज्ञात होगा कि शिरडी साई बाबा स्कूल पिछड़े वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा साथ-साथ किताबें कापियाँ, यूनिफार्म, भोजन आदि की व्यवस्था करता है। स्कूल द्वारा ऑनलाइन शिक्षाऐं भी दी जा रही है। पी.टी.एम में हमने उन्हें समझाया कि बच्चों की शिक्षा देना अध्यापक का ही कर्तव्य नहीं है अपितु माता-पिता की भी जिम्मेदारी है कि बच्चे की शिक्षा और उसके कार्यकलापों पर ध्यान दें। संस्था के अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेटा व बेटी दोनों को एक समान समझें और दोनों को अच्छी शिक्षा दिलाऐं। तथा कन्याओं का विवाह 21वर्ष से पहले न करें। ताकि वे शादी से पहले परिपक्व हो सकें। कन्याओं को शिक्षा के लिए प्रोत्सहित करें। ताकि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। अभिभावाकों ने हमारे सुझावों से सहमती जताई और यह प्रण लिया कि वह भी अपनी बेटी को शिक्षित करेंगे। 21 वर्ष की आयु होने पर ही विवाह करेंगे। इस अवसर पर साई धाम ने सभी अभिभावकों को कपड़े व सेनिटरी पैड बांटे।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...