25 दिसंबर को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह, कृष्ण पाल गुर्जर होंगे मुख्य अतिथि

Date:

फरीदाबाद, 24 दिसंबर।

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि वीरवार, 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह प्रातः 11 बजे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल के सभागार कमरा नंबर 603 में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर होंगे। उनके साथ वशिष्ठ अथिति के रूप में पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मुलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी विधायक सतीश फागना और पृथला पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा भी उपस्तिथ रहेंगे। समारोह में जिला में सुशासन सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन बारे जानकारी दी जाएगी साथ ही विभागीय स्तर और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...