फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड, 2 कॉलर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड कर 2 कॉलर सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भगत सिंह कालोनी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर 2025 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने की बात कहकर शिकायतकर्ता के पास एक लिंक भेजा जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल्स भर दी, जिसके बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 18000 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आकाश(25), तरंग(31), सूरज(20) व सिद्धांत(23) वासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आकाश फर्जी कॉलसेंटर का मालिक था। जो सेक्टर 19 द्वारका दिल्ली में फ्लैट किराये पर लेकर इसे चला रहा था। आरोपी तरंग फर्जी सिम व डॉटा उपलब्ध करवाता था, सूरज व सिद्धांत कॉलर का काम करते थे। तरंग व आकाश 12वीं, सूरज 11वीं व सिद्धांत बी.कॉम पास है।

आकाश, तरंग व सिद्धांत को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर व सूरज को जेल भेजा गया है

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...