फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड, 2 महिला कॉलर सहित कुल 5 गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस ने विकास नगर नांगलोई दिल्ली स्थित एक फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड करते हुये क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर ठगी करने के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 2 महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 64 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 19/20 नवंबर को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपना परिचय कोटक महिन्द्रा बैंक के कर्मचारी के रुप में दिया। ठगो ने उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर OTP प्राप्त कर लिया। जिसके अपरांत शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से कुल 53,753 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कोमल(26), आदित्य(29), लोकेश(31), राजेंद्र(25) व तरुण(33) वासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोकेश व राजेंद्र ने पार्टनरशिप में फर्जी कॉलसेंटर खोला हुआ था। जिसके लिये उन्होंने विकास नगर नांगलोई दिल्ली में एक फ्लेट किराये पर ले रखा था। तरुण कॉलसेंटर पर सुपरविजन का काम करता था। दोनों महिला कोमल व आदित्य कॉलर का काम करती थी। जिनको कॉल करने के लिये महीने के 30 हजार रुपये मिलते थे। कोमल 12वीं, आदित्य बी.ए प्रोग्रामिंग, लोकेश 7वीं, राजेंद्र 5वीं व तरुण बी.ए पास है।

महिला आरोपितों व तरुण को जेल भेजा गया है, वहीं लोकेश व राजेंद्र को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जायेगी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...