फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला आज फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के हलका अध्यक्ष हाजी करामत अली द्वारा आयोजित सभा में शिरकत करने पहुंचे।

Date:

आज हाजी करामत अली द्वारा एनआईटी विधानसभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री जनसभा सहित विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों से डरी हुए इसलिए वह चुनाव आयोग को तिथि बढ़ाने की सिफारिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के बाद हरियाणा प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार होगी। और जननायक जनता पार्टी सभी विधानसभा सीटों में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। जनसभा में पहुंचे भीड़ को देखकर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में एनआईटी विधानसभा की सीट जननायक जनता पार्टी के खाते में पहले सीट होगी। इसके अलावा प्रतापगढ़ में विवेक तंवर के घर चाय के कार्यक्रम में शिरकत की और हाजी करामत अली के चुनावी कार्यालय का धोज में उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ,तेजपाल डागर, करामत अली, जितेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह धनखड़ देवेंद्र बैरागी, अरविंद भारद्वाज,संदीप कपासिया, पवन जाखड़ , तिगाव हल्का अध्यक्ष उमेश भाटी , पृथला अध्यक्ष राजेश रावत , इमरान खान ,मोहम्मद शरीफ ,लोकेंद्र काली रमन , पूर्व महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर ,सीमा सितोरिया ,अशोक तवर, डॉक्टर दिनेश डागर ,रामस्वरूप मास्टर जी ,रवि शर्मा ,डॉक्टर एसपी सिंह ,गजेंद्र भडाणा , रशीद अलवी , बड़कल अध्यक्ष सुदेश ग्रोवर, हरिराम किराड, नेपाल फौजी , सुनील डिंडे,, नीरज प्रेमी , विवेक तंवर ,सोनू डागर ,मोमिन चेयरमेन, आशु सरपंच, जीत राम ,ल स प्रेमी डॉक्टर ,अनिल बुंदेला ,सत्ते कुमार ,ओमवीर कुमार,सोनू खान,चौधरी इदा खान ,जवाहर बघेल , इमरान खान,सूरज सिंह, लाला राम,मनोज कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...