फरीदाबाद राजेश चेची, डीसीपी (जीआरपी) के आगमन से जगमगाया ह्यूमन लिगल ऐड का गणतंत्र दिवस आयोजन

Date:

फरीदाबाद, 24 जनवरी 2026: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन ने दो दिन पूर्व ही उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। मेट्रो हॉस्पिटल कैंसर इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित इस समारोह में फरीदाबाद राजेश चेची, डीसीपी (जीआरपी) ओल्ड फरीदाबाद मुख्य अतिथि रहे, जबकि महिला थाना की सेक्टर 16 की उषा रानी एसएचओ और सेक्टर 21 एन. आई. टी. महिला थाना की एसएचओ माया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। कार्यक्रम में फरीदाबाद नगर निगम वार्ड 32 की पार्षद शेफाली सिंघला भी शिरकत करने पहुंचीं। संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देशभक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। फरीदाबाद राजेश चेची, डीसीपी (जीआरपी) ओल्ड फरीदाबाद ने अपने संबोधन में संस्था की सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा, “ऐसी संस्थाएं समाज को मजबूत बनाती हैं। गणतंत्र दिवस का सच्चा उत्सव यही है कि हम सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।” महिला थाना की सेक्टर 16 की उषा रानी एसएचओ ने युवाओं को अपराधमुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। वही एन. आई. टी. महिला थाना की एसएचओ माया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति और साइबर अपराधों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। नाटकों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खतरों पर प्रभावी ढंग से जागरूक किया। कार्यक्रम में सचिन,प्रियांशु श्रीवास्तव,आयुष त्रिवेदी,ऐश्वर्या शर्मा,अश्मित कुमार,अमन शर्मा, पल्लवी कुमारी,लखन आदि उपस्थित रहे। सेक्टर 16 महिला थाना की एसएचओ ऊषा रानी ने नाटकों की प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की और संस्था के प्रयासों को सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।एसएचओ ऊषा रानी ने कहा, “ऐसे नुक्कड़ नाटक समाज को अपराधों से बचाने का सशक्त माध्यम हैं। संस्था का यह प्रयास सराहनीय है।” संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। समारोह में अपने संबोधन में अपराध नियंत्रण, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन गणतंत्र दिवस की भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें संस्था के संस्थापक अनुराग शर्मा, संस्था की महासचिव राधिका बहल, कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज राजपूत,सचिव जया जायसवाल,सहसचिव शालिका, और महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रिया चोपड़ा आदि सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...