फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद– फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गो-तस्करी एवं पुलिस टीम को कुचलने के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5000/-रू के इनामी आरोपी सोयब वासी गांव करमचंदपुर, जिला नूंह को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध ट्रक के माध्यम से गायों की तस्करी करने तथा पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करने के मामले में दिनांक 12 फरवरी 2024 को थाना कोतवाली में अभियोग दर्ज किया गया था। घटना के दिन आरोपी वारदात में प्रयोग किए गए ट्रक में मौजूद था तथा उसी दिन से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...