अवैध नशा बेचने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 711 ग्राम गांजा बरामद

Date:

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 30 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 711 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन खान(20) वासी गाँव समयपुर फरीदाबाद को 300 ग्राम गांजा सहित उसके गांव से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार(42) वासी विष्णु कालोनी फरीदाबाद को 411 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 8 एरिया से गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये जाकर कार्रवाई की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...