फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 4 देसी कट्टे बरामद व 5 गिरफ्तार

Date:

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर 4 देसी कट्टे बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को अपराध शाखा AVTS की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आशु निवासी नेताजी कॉलोनी, गांव सिकरी, फरीदाबाद को एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बताया कि वह देशी कट्टा आकाश निवासी भगत सिंह कॉलोनी, गांव सिकरी से लिया था। जिस पर अपराध शाखा टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इसी प्रकार AVTS सिकरौना की टीम ने सूरज निवासी नेताजी कॉलोनी, गांव सिकरी को भनकपुर-सिकरोना रोड से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने ऋतिक उर्फ छोटी पुत्र श्याम सुंदर निवासी गांव मुकामा, जिला पटना (बिहार), हाल बल्लभगढ़ को IMT क्षेत्र से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त अपराध शाखा NIT की टीम ने नवीन निवासी गांव डाबोदा खुर्द, जिला झज्जर, हाल निवासी टीटू कॉलोनी, फरीदाबाद को एयरफोर्स रोड से एक देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...