फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में तीन चोर गिरफ्तार,

Date:

चोरी की 1 स्कूटी व 1 कैंटर बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 1 स्कूटी व 1 कैंटर बरामद किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सारन में एक स्कूटी चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने नीरज वासी हरिजन बस्ती, सेक्टर-31, फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित खेडीपुल शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना धौज क्षेत्र से कैंटर चोरी के मामले में मुकुल वासी गांव अंबाला जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल ज्वालापुरी कैंप दिल्ली व बिट्टू अली वासी गांव सादाबाद, ईदगाह कॉलोनी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली को चोरी के कैंटर सहित नेकपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपितों को मानननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...