फरीदाबाद पुलिस का वाहन चोरों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में दो चोर गिरफ्तार, 2 मोटरसाईकिल बरामद

Date:

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 2 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ओल्ड में एक मोटरसाईकिल चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने मनीष(19) वासी ओल्ड फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दीपक(18) वासी असावटी, पलवल को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को मानननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...