यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी, 11 माह में ओवरस्पीडिंग के 55,088 चालान

Date:

फरीदाबाद- यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी की रहा है। वर्ष 2025 के नवंबर तक (11 माह) के दौरान ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 55,088 चालान किए गए हैं। जिसमें जनवरी में 5592, फरवरी में 2131, मार्च में 8850, अप्रैल में 9666, मई में 6597, जून में 6025, जुलाई में 2970, अगस्त में 2969, सितंबर में 2876, अक्टूबर में 4051 और नवंबर में 3361 चालान शामिल हैं।

सर्दी के मौसम में कोहरा बढ़ रहा है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, यातायात पुलिस फरीदाबाद का
वाहन चालकों को हिदायत है कि:-

  1. वाहन चलाते समय धीमी गति रखे। वाहन से वाहन की दूरी सामान्य अवस्था से तीन गुना रखे।
  2. रात के समय हेड लाइट Low Beam पर रखे, फॉग लाइट्स का प्रयोग करें।
  3. सड़क के संकेतों व बोर्डो का मार्गदर्शन के लिए प्रयोग करें।
  4. लेन बहुत आवश्यक हो तो ही बदले
  5. लेन बदलने से पहले आसपास वाहन की उपस्थिति क्लियर कर ले।

फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। सुरक्षित ड्राइविंग अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...