शीतकालीन मौसम में पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए फरीदाबाद के गांव  भूपगढ़ नीमका में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया

Date:

शीतकालीन मौसम में पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए फरीदाबाद के गांव  भूपगढ़ नीमका में एक दिवसीय पशुपालक जागरूकता एवं स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें पशुपालकों को पशुओं की विभिन्न  बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा 250 पशुओं को विभिन्न रोगों की दवाई दी गई शिविर में पशुपालकों को संबोधित करते हुए राजकीय पशु अस्पताल नीमका के प्रभारी वीएलडीए राजबेल  देशवाल ने बताया कि सभी पशुपालकों को सर्दी के मौसम में पशुओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए विशेष  तौर पर ताजा प्रसव वाले पशुओं का तथा उनके नवजात बच्चों का विशेष  ध्यान रखना चाहिए  पशु का ज्यादा दूध  नहीं निकालना चाहिए  दूध देने वाले पशुओं को प्रतिदिन 100 ग्राम कैल्शियम या 50 ग्राम खनिज लवण मिश्रण अवश्य देना चाहिए इससे दूध उत्पादन बढ़ता है बड़े पशुओं गाय भैंस उनके  छोटे बच्चों को पेट के कीड़ों की दवाई अवश्य देनी चाहिए उसके बाद हाजमा वर्तक और स्वास्थ्यवर्धक पाउडर आवश्यक खिलाना चाहिए सभी पशुपालक भाइयों को पशुओं के संक्रामक रोगों से बचाव के टीकाकरण अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई इसके अलावा पशुपालन विभाग की अन्य योजनाओं बीमा योजना गो  संरक्षण एवं संवर्धन योजना मुर्रा दुग्ध प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से पशुपालक श्री चंद पवन कुमार ज्ञानचंद आदि पशुपालक मौजूद रहे

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...