लड़ाई-झगड़े के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद— फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई झगड़ा करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 दिसंबर को पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मिलाड कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 दिसम्बर को जब वह अपने घर से बाटा चौक की तरफ जा रहा था, तो रास्ते में आकाश अपने दोस्तों के साथ बैठा मिला और आकाश ने उसे देखकर गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया की मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने आकाश, शेखर, सौरव व जतिन, सभी निवासी मिलाड कॉलोनी, फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आकाश की शिकायतकर्ता के साथ पहले कहासुनी हुई थी। 21 दिसम्बर को जब शिकायतकर्ता उनके पास से गुजर रहा था, तो आरोपी आकाश ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके उपरांत आरोपी उसके पीछे-पीछे शिकायतकर्ता के घर तक पहुंच गए और वहां भी मारपीट की। चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...