घर से लापता 3 लडकियो को पुलिस टीम सेक्टर-8 की टीम ने किया बरामद

Date:

फरीदाबाद- डीसीपी बल्लबगढ़ श्री राजेश दुग्गल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थान सेक्टर-8 प्रभारी नवीन कुमार की टीम पुलिस चौकी सेक्टर-8 ने घर से लापता तीन लडकियो को बरामद कर परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि घर से लापता होने वाली तीनों लड़कियो की उम्र 18 वर्ष,16 वर्ष और 15 वर्ष की है। तीनों लडकियो के परिजन महनत मजदूरी का काम करते है। जो लडकी दिन में घर पर अकेली रहती है। दिन में घर से पैसे लेकर घूमने के लिए निकल गई थी। तीनों लडकी आस-पास में ही रहती है। परिजनों के द्वारा पुलिस चौकी सेक्टर-8 में लडकियो के गुमशुदगी की के संबंध में 12 सितंबर को सूचना दी गई। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर लडकियों की तलाश शुरु कर दी गई। चौकी ईंचार्ज राजेश ने पुलिस टीम बनाकर तलाश के लिए मार्किट व अन्य स्थानों पर भेजे। पीसीआर राईडर से आवाज लगवाई। पुलिस कन्ट्रोल रुम से सभी थानों में सूचना भेजी। सोशल मीडिया के माध्यम से सभी व्हाट्सएप ग्रुपों में फोटो भेज कर सूचना प्राप्त की। पुलिस चौकी में किसी व्यक्ति के द्वारा लडकियो का बल्लबगढ़ बस स्टैण्ड पर होना बताया गया। पुलिस टीम के द्वारा लडकियो को बरामद कर परिजनों के सामने लीगल एड से ब्यान करवाए जिसमें लडकियो ने बताया कि वह घर से बिना बताए दिल्ली घूमने के लिए गई थी। अब वे अपने परिजनो के साथ जाना चहाती है। परिजनों को सख्त हिदायत दी की परिवार अपने बच्चो का ध्यान रखे, बच्चे कहा जाते है क्या करते है। लडकियो को परिजनों के हवले किया। परिजनों के द्वारा पुलिस टीम का तह दिल से धन्यवाद किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...