नज़र – नज़र का खेल, वह शरीर के अंदर पनप रही बीमारी को पहचान ले, वो भी टीवी में दिख रहे शख़्स की…

Date:

(Front News Today) कहते हैं कि नज़र – नज़र का खेल होता है, किसी को बहुत कुछ दिख जाता है, किसी को कुछ नहीं दिखता. लेकिन अगर किसी की नज़र इतनी पैनी हो कि वह शरीर के अंदर पनप रही बीमारी को पहचान ले, वो भी टीवी में दिख रहे शख़्स की…तो आप इसे एक अजूबा ही कहेंगे. अमरीका के टीवी चैनल WFLA में काम करने वाली विक्टोरिया प्राइस ने अपनी एक दर्शक का शुक्रिया अदा किया है क्योंकि उनकी दर्शक ने उनसे डॉक्टरी जांच कराने का आग्रह किया था.विक्टोरिया ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बताया, “एक दर्शक ने मुझे पिछले महीने ईमेल किया. उन्होंने मेरी गर्दन पर एक गांठ देखी. उन्होंने कहा कि ये गांठ बिल्कुल वैसी ही है, जैसी उनको थी.”
“उनकी गांठ कैंसर की थी. और पता चला है कि मेरी गांठ भी कैंसर की गांठ ही है.”दरअसल दर्शक ने ईमेल में लिखा था, “हेलो, मैंने अभी-अभी आपकी न्यूज़ रिपोर्ट देखी. मुझे आपकी गर्दन पर दिख रही गांठ को देखकर चिंता हो रही है. प्लीज अपना थायराइड चैक कराइए. ये देखकर मुझे अपनी गर्दन की गांठ याद आ गई. मेरी गांठ कैंसर वाली निकली थी. सतर्क रहिए.”
विक्टोरिया ने अपने ट्वीट के साथ जो फोटो शेयर की थी. एक शख़्स ने उस पर कमेंट किया कि उन्हें तो तस्वीर में कोई गांठ नहीं दिख रही है और वो इस बारे में थोड़ी और जानकारी दें.
इस पर विक्टोरिया ने लिखा, “मैं सहमत हूं. ये इतनी आसानी से नहीं दिख रही. और जब तक कोई ध्यान से नहीं देखता तब तक ये दिखती भी नहीं. इस स्क्रीनशॉट में आप और ठीक तरह से देख सकते हैं. इस बारे में अभी और पता कर रही हूं, लेकिन डॉक्टर ने कहा है कि ट्यूमर मेरे थायराइड के बीच में है. ये ग्लैंड्स को आगे और ऊपर की तरफ धकेल रहा है, इसलिए थोड़ा बाहर निकला हुआ दिख रहा है.”

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...