ग्रेटर फरीदाबाद टीआई के द्वारा फरीदाबाद माडल स्कूल सेक्टर-31 में सड़क सुरक्षा माह के छटे दिन करीब 220 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

Date:

फरीदाबाद- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत ट्रैफिक टीआई ग्रेटर सतीश कुमार ने सेक्टर-31 में फरीदाबाद माडल स्कूल के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए जानकारी प्रदान की। जागरुकता प्रोग्राम में प्रर्धानाचार्य शशि मलिक, कोडीनेटर जम जम व दिपीका के साथ करीब 220 छात्र- छात्राए ने भाग लिया है।

ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद द्वारा मनाए जा रहे 35 वां में सड़क सुरक्षा माह का आज तीसरे दिन है जो 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक मनाया जाएगा।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि रोड़ पर हमें सावधानी से चलना चाहिए। रोड़ को पार करते समय पहले अपने राइट देखना व फिर लेफ्ट देखने के बाद सावधानी से रोड़ पार करनी चाहिए। उन्होने बताया कि रोड़ पर सावधानी हटी दुर्घटना घटी। अपने बचाव में ही सबका बचाव है। रेड लाइट को कभी भी रेड सिग्नल पर पार नही करना चाहिए, ग्रीन होने पर ही रेड लाइट को पार करना चाहिए। इन सब सावधानी से सड़क दुर्घटना से बचने के लिए कई उपाय बताएं। अपने वाहन को हमेशा गति सीमा में ही ड्राइव करना चाहिए। अपनी लेन मे चलाएं तथा वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करे साथ ही वाहन में ऊंची आवाज में संगीत न बजाएं। गाड़ी चलाते समय स्वयं यातायात नियमों का पालन करे सावधानी बरतें और दूसरों का बचाव करें। गाडी के इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर टेप का प्रयोग करे। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का अवश्य प्रयोग करे। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें। अगर आपके सामने कोई दुर्घटना होती है तो आप डायल 112 पर सूचना दे। बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने की कोशिश ना करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...