गुमशुदा 13 वर्षीय लडके को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने नई दिल्ली से तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Date:

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता नाबालिक लडके को तलाश कर परिजनों के हवाले करने का सहरानीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर को नाबालिक लडका अपने घर से बिना बताए निकल गया था। जिसकी परिजनों के द्वारा काफी तलाश की गई लेकिन लडके के नही मिलने पर थाना सारन में सुचना दी जिसपर थाना पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही थी। मामले में क्राइम ब्रांच कैट भी कार्रवाई कर रही थी। क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने अपने व्हाट्सएप ग्रुपों व अन्य जानकारी के माध्यम से गुमशदा बच्चे का बाल कल्याण समिति- III सेवा कुटीर कांप्लेक्स कैंजवे कैंप नई दिल्ली का पता लगाया। जहां से नाबालिक बच्चों को सकुशल तलाश करके परिजनों से मिलवाया गया। बच्चे से पूछताछ में सामने आया कि बच्चा अपने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज था जो ओल्ड रेलवे स्टेशन से दिल्ली निकल गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...