*भारत-चीन जंग की वजह से हुई थी होमगार्ड यूनिट की स्थापना – सीएस राव*

Date:

*ट्रैफिक पैटर्न की मिली मंजूरी, अब होमगार्ड के जवानों सफेद कमीज नीली पेंट में नजर आएंगे – एडीजीपी*

*62वें स्थापना दिवस पर परेड मार्च, आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए मॉक ड्रिल व दौड़-वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

पंचकूला, 6 दिसम्बर – हरियाणा होमगार्ड के डीजीपी श्री देशराज सिंह के आदेशानुसार पूरे प्रदेश के जिला कार्यालयों व प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर मोगीनंद पंचकूला में बड़े हर्षो उल्लास के साथ 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। होमगार्ड व सिविल डिफेंस के जॉइंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में विभाग के एडीजीपी श्री सीएस राव ने झंडा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया।

प्रदेश के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में अलग अलग जिलों से आये होमगार्ड कर्मचरियों व स्वयं सेवकों की 5 टुकड़ियों ने मिलकर सलामी मार्च पास्ट से अतिथि का स्वागत किया।

एडीजीपी ने बताया कि होमगार्ड संगठन को साल 1946 में बनाया गया था, जो किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सेना, नौसेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अलावा जुड़वां स्वैच्छिक संगठन नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षक बनाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 के चीन युद्ध में एक बार फिर मददगारों की जरूरत महसूस हुई और 6 दिसंबर 1962 को गृह रक्षक संगठन का पुनर्गठन किया गया।

उन्होंने बताया कि कठिन परिस्तिथियां में प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान लोगों की जान माल की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किये बिना होमगार्ड स्वयं सेवक डटे रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आज 14,025 होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। उन्होंने बताया कि सरकार से वालंटियरों की भर्ती से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही नई भर्तियों को किया जाएगा।

श्री सीएस राव ने बताया कि अब होमगार्ड के जवानों को ट्रैफिक पैटर्न की वर्दी डालने की मंजूरी स्थापना दिवस पर सौगात के रूप में दी गई है। जो जवान पुलिस के साथ टै्रफिक की डयूटी करते हैं वो सफेद कमीज और नीली पेंट में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि मॉडर्न युग के साथ नई तकनीकों और नए उपकरणों को शामिल किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी देशराज सिंह ने होमगार्ड महकमे में आने के बाद होमगार्ड स्वयं सेवक जवानों की जरूरतों व बेहतर भविष्य के लिए ड्यूटियों में बढ़ोतरी करवाई।

*मॉक ड्रिल करके बताए जवानों ने अपने काम*

होमगार्ड जवानों ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से करीब 10 प्रकार के आपातकालीन तरीकों द्वारा बचाव की मॉक ड्रिल को किया। इस प्रदेश व देश की जनता को इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संदेश दिया कि होमगार्ड जवान पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रण करने के साथ साथ किसी भी आपदा के समय में आपदा प्रबंधन के कार्यों में आपकी सुरक्षा कार्यों में भी तत्पर व निपुण है।

*दौड़, रस्साकस्सी व वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन*

होमगार्ड जवानों ने दौड़, रस्सा-कस्सी, वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेकर स्वस्थ शरीर सुरक्षित समाज का संदेश दिया। प्रदेश स्तर पर बेहतरीन कार्यों के लिए जवानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीजी ने जवानों द्वारा की गयी सलामी मार्च पास्ट, मॉक ड्रिल, खेल क्रीड़ाओं को देखकर जवानों का हौसला बढ़ाया व उनकी प्रशंसा की।

*ये रहे मौजूद*

इस कार्यक्रम में एएसपी रविंद्र कुमार, डीएसपी तान्या सिंह, मुख्य प्रशिक्षक सुरिंदर हुड्डा, मुख्यालय जेएसओ विजयपाल, गोकुल चंद व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रभक्ति की झलक: नवोदय सरस्वती के बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस जोश के साथ

नवोदय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया...

“तारा नेत्रालय व ह्यूमन लिगल ऐड ने 257 को निशुल्क जांच मुहैया कराई”

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ओल्ड फरीदाबाद — ह्यूमन लीगल एड...

रथयात्रा का भव्य प्रदर्शन: बलटाना में भक्तिमय वातावरण में निकली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

पंजाब: रविंद्रा एनक्लेव, बलटाना (ANURAG SHARMA) श्री चैतन्य राधा...