अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।

Date:

Front News Today: 101 पेटी अवैध शराब, चार ड्रम स्प्रीट बरामद।

शराब की कीमत लगभग 20 लाख, बनाने के उपकरण व टाटा मैजिक, मोटरसाइकिल सहित 5 शराब तस्कर व ड्राइवर गिरफ्तार।

जनपद आज़मगढ़ के बरदह पुलिस को मुखबीर की सूचना पर तीरथ यादव के घर पहुंची, जहां गांव के बाहर बाउंड्री वाल के अंदर घर में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण व 101 पेटी अबैध शराब जिसमे 4850 शीशी, चार ड्रम स्प्रीट (800 लीटर), शराब पैकिंग मशीन, फिलींग मशीन उपकरण के साथ अन्य समान बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान मौके पर शराब माफिया तीरथ यादव व उसकी पत्नी सुशीला, शियलाल यादव, हितेश यादव, राधेश्याम यादव, पिकअप चालक सूरज पटेल पकड़े गए है। इन लोगो ने पूछताछ में बताया कि काफी दिनों से यह धंधा चला रहे थे। गांव के बाहर बाउंड्री वॉल है जहां पर मकान बना है बहुत कम लोग आते जाते हैं जिससे यह काम करने में कोई दिक्कत नहीं हो रही थी, मकान के ऊपर नीचे भारी पैमाने पर यह धंधा चल रहा था। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा।

पंकज कुमार पांडेय (अपर पुलिस अधीक्षक, आज़मगढ़)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...