हत्या के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अपराध शाखा सैंट्रल टीम की कार्रवाई

Date:

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इशान वासी डबुआ कॉलोनी ने थाना बी.पी.टी.पी. ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक लडकी से दोस्ती हुई थी। 4 जनवरी को उसे कथित लड़की ने शिकायतकर्ता को मिलने के सेक्टर-89 बुलाया। जब वह बताये गये पते पर पहुंचा तो वहां दो मोटरसाईकिल पर 6 लडके आये जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पर सुआ से हमला किया। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने आरोपी देव कुमार वासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि देव की शिकायतकर्ता इशान के साथ कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने लडकी के नाम से फेक आईडी बनाई और पीडित से बात करके उसे झांसे में लिया और मिलने के बहाने से उसे बुलाया और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा सुआ से उसके ऊपर वार किया। आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...