मंत्री राजेश नागर ने शुरू करवाया 44 गलियों का निर्माणदो करोड़ की लागत से बनेंगी सूर्या कॉलोनी की गलियां

Date:

फरीदाबाद
मंत्री राजेश नागर ने आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सूर्या कॉलोनी इलाके में एक साथ 44 गलियों को बनाने के काम की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के हाथों से नारियल फुडवाया।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकास के कार्यों की गति जनता देख रही है और यह सब जनता के ही प्यार का परिणाम है। जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर अपने इरादे जता दिए थे। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जोरदार विकास कार्य चल रहे हैं। हमारे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। नायब सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके नेतृत्व में सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य हो रहे हैं जिससे जनता बहुत प्रसन्न है।

मंत्री राजेश नागर ने बताया कि लोगों की मांग पर सेहतपुर क्षेत्र की सूर्य कॉलोनी व आसपास की गलियों को बनाने की फाइल उन्होंने बनवा दी थी और आज उनके निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है। एक साथ इन 44 गलियों को बनाने के काम पर करीब दो करोड रुपए से अधिक की लागत आएगी।

नागर ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें जिससे लोगों को विकास का लाभ सही समय पर मिल सके। उन्होंने जनता से कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो वह उनसे सीधे संपर्क करें। मंत्री राजेश नागर ने ठेकेदार को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी काम समय पर और अच्छी गुणवत्ता से बनाएं जिससे कि लोगों को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर प्रहलाद शर्मा, शीशराम अवाना, सुमन चंदेल, वासुदेव भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, भारती भाकुनी, मुकेश झा, बबल बैसला, ओम दत्त शर्मा, अजब चंदीला, सुखपाल नागर, प्रदीप त्रिपाठी, जीतू रेक्सवाल, अमरजीत चंदेल, रामसागर शुक्ला, शंकर ठाकुर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...