पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

Date:

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों रुपये की सहायता, मृतक की पत्नी को निजी नौकरी दिलाने का भरोसा

बल्लभगढ़, 1 नवंबर। दशहरे के दिन पीट-पीटकर हत्या का शिकार हुए ट्रैक्टर चालक के परिवार की सहायता के लिए पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हाथ बढ़ाया है। रविवार को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित प्रवासी महापंचायत में उन्होंने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही अन्य लोगों के सहयोग से भी परिवार को लाखों रुपये की मदद दिलाई। उन्होंने मृतक की पत्नी को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने का प्रयास करने का भरोसा दिया और उपस्थित लोगों से परिवार की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

नीरज शर्मा ने कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य की हत्या से उसके आश्रितों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में परिवार को आर्थिक सहारे के साथ सम्मानजनक आजीविका की भी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें, ताकि परिवार को इस कठिन समय से उबरने में मदद मिल सके।

महापंचायत में वक्ताओं ने प्रवासी समाज के सम्मान, सुरक्षा और उससे जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद के उद्योगों, निर्माण कार्यों और शहर के विकास में प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है, लेकिन उनके योगदान को सम्मान देने के बजाय उन्हें राजनीतिक आरोपों और अपमान का निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या प्रवासी फरीदाबाद में केवल गालियां खाने के लिए हैं? इस शहर को बनाने और आगे बढ़ाने में उनका पसीना लगा है। जब उनके योगदान की बात आती है तो उसे भुला दिया जाता है और समस्याओं का दोष उनके सिर मढ़ दिया जाता है।”

शहर में जगह-जगह फैले कूड़े का मुद्दा उठाते हुए नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था की विफलता पर जवाब देने के बजाय प्रवासियों के खिलाफ राजनीति की जा रही है। उन्होंने सरकार और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर आरोप लगाया कि पूरे शहर का कूड़ा प्रवासी आबादी वाले प्रतापगढ़ क्षेत्र में डालने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है।

नीरज शर्मा ने बल्लभगढ़ महापंचायत को संबोधित करते हुए बल्लभगढ़ में ऐसा पुल बनाया जा रहा जोकि ना तो नेशनल हाइवे से कनेक्ट है ओर ना ही दिल्ली मुंबई हाईवे से। ऐसे पुल की क्या जरूरत थी जोकि कही से कनेक्ट ही नही। इस पुल के बनाने से ना सिर्फ दुकाने टूटी बल्कि बल्लभगढ़ की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा।

इसके साथ ही नीरज शर्मा का कहना था कि बल्लभगढ़ का बस स्टैंड आनंद विहार टर्मिनल के बाद हजार किलोमीटर तक इकलौता ऐसा बस स्टैंड है जो की सभी से कनेक्ट है चाहे बस स्टैंड, रेलवे, नेशनल हाईवे, मेट्रो स्टेशन सभी एक ही छत के नीचे हैं फिर क्यों पिछले 12 सालों में इसको नेशनल टर्मिनल बनाने पर विचार क्यों नहीं किया गया। जबकि 5 साल परिवहन विभाग फरीदाबाद रहा और 2 साल केंद्र का परिवहन विभाग फरीदाबाद में रहा उसके बावजूद इस योजना की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

नीरज शर्मा ने कहा, “प्रवासी समाज को सम्मान और बुनियादी सुविधाएं चाहिए। उनके इलाकों में पूरे शहर का कूड़ा डालने की योजना बनाना वहां रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य और सम्मान की अनदेखी है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिससे किसी भी आबादी को दूसरों की समस्याओं का बोझ न उठाना पड़े।”

महापंचायत में शहर की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नीरज शर्मा ने प्रवासी समाज से अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए समाज का आगे आना आपसी सहयोग और एकजुटता का संदेश है।

नीरज शर्मा का कहना था कि गाली मामले में पुलिस सिर्फ जांच को घुमा रही है, सबसे हास्यपद बात यह है कि एक तरफ पुलिस जांच में रविकांत भड़ाना ने वॉइस सैंपल देने से मना कर दिया और मुख्य अभियुक्त ओमबीर सिंह के वौइस् सैंपल देने और ना देने पर कोई स्तिथि स्पष्ट नही की।

इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर श्री मुकेश शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला, पूर्व पार्षद दया शंकर गिरी, सुखबीर गोदारा, सुरेंदर सिंह भाटी, राजपाल झा, लोक जनसक्ति पार्टी से मुकेश पासवान, संजीव कुशवाहा व अन्य गड़मान्य साथी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार...