350 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच NIT की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाही करते हुए 350 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 01 फरवरी को अपराध शाखा NIT की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए कृष्ण कुमार(28) वासी गांव अनखीर फरीदाबाद को 350 ग्राम गांजा सहित गांव अनखीर की पहाडियों के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कृष्ण कुमार 350 ग्राम गांजा सदर बाजार दिल्ली से 4000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...