महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर महिला आयोग और पुलिस विभाग की सयुक्त बैठक का आयोजन

Date:

Front News Today (फरीदाबाद 14 अप्रैल) हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज पुलिस विभाग फरीदाबाद के साथ उक्त बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के साथ सभी थानों के एसएचओ टेलीकॉन्फ्रेंस के द्वारा जुड़े रहे। 

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का कार्य पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ है और जो भी केस हम सुलझाते हैं पुलिस विभाग की उसमें पूर्ण रूप से भागीदारी होती है। लोगों की हमेशा यही शिकायत रहती है कि पुलिस विभाग हमारी सुनवाई नहीं करता इसलिए महिला आयोग और पुलिस विभाग ने आज कई अभियान एक साथ मिलकर चलाने पर चर्चा की। पुलिस विभाग और महिला आयोग दोनों ही जनता की बात सुनते हैं जहां पर न्याय आपको मिलना है वह मिलकर रहेगा और जहां पर कोई बात गलत होती है तो उसकी पूर्ण रूप से निष्पक्ष जांच की जाएगी किस को क्या सजा मिलनी है किस पर का क्या कार्यवाही होनी है वह होकर रहेगी।

उन्होंने पुलिस विभाग को कहा कि विचाराधीन केसों का जल्द से जल्द निपटारा करें। इसके साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियां जैसे साइबर क्राइम, महिला तस्करी, लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी एसएचओ का सहयोग क्राइम रोकने के लिए बेहद जरूरी है और इसके लिए महिला आयोग पुलिस विभाग और बाल आयोग मिलकर संयुक्त रुप से कार्य कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर कई स्कूल और कॉलेजों में साइबर क्राइम से रिलेटेड कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसके द्वारा खासकर लड़कियों को सतर्क किया जा सके ताकि वह किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में ना फसे। हम महिला पुलिस अधिकारियों के लिए भी ट्रेनिंग सेमिनार कराना चाहते हैं जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता उनको यह समझाएं कि हम कानून में परिवर्तन लाकर किसी महिला की मदद किस प्रकार कर सकते हैं। फरीदाबाद में जितने भी केस विचाराधीन हैं जिनकी अभी तक सुनवाई नहीं हुई है उनके सब पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि भविष्य में हम नुक्कड़ नाटक और शार्ट फिल्म के माध्यम से जोकि नेशनल कमीशन और स्टेट कमीशन बनाएगा इन सब को हम अलग-अलग प्लेटफार्म के द्वारा स्कूल के बच्चों और महिलाओं को दिखाएंगे जिससे वह सतर्क रहें और महिला तस्करी और साइबर क्राइम पर रोक लग सके।

पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के कहाकि महिला सुरक्षा सरकार का प्रमुख एजेंडा है जिसके लिए पुलिस विभाग पूर्ण रूप से कार्यरत है। महिला आयोग साइबर क्राइम रोकने में पुलिस विभाग की मदद कर सकता है। 

इस अवसर पर पुलिस विभाग से डीसीपी क्राइम नितीश अग्रवाल, महिला थानों से एसएचओ नेहा राठी, एसएचओ गीता, एसएचओ माया, एसएचओ साइबर क्राइम बसंत कुमार व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...