नाबालिग के साथ छेड़छाड़ तथा मारपीट करने के मामले में 2 आरोपियों को थाना आदर्श नगर की पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Date:

बता दें कि आशियाना अपार्टमेन्ट सै0 62 बल्लबगढ में एक नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड व अश्र्लील हरकत करने तथा विरोद्ध करने पर लडाई-झगडा व मार पीट के संबंध में 31 अक्टूबर को पिता ने एक शिकायत थाना आदर्श नगर में दी थी। जिस शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले में थाना आदर्श नगर पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी आजाद और सोहिल उर्फ सोयब खान वासी आशियाना अपार्टमेन्ट सै0 62 बल्लबगढ को आदर्श नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि उनके द्वारा पीडित के परिवार के साथ मार पीट की थी। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...