रावल बीएसके स्कूल के प्रशांत “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित

Date:

रावल. बी. एस. के. सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सेक्टर -56 बल्लबगढ़, फरीदाबाद द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अंतर- जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आज शानदार समापन हुआ।

विद्यालय परिसर में 8 चयनित टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल तथा फाइनल मैच हुए। इस चैंपियनशिप की विजेता रावल बी एस के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम रही, जबकि प्रथम रनरअप डी. ए. वी. स्कूल – सेक्टर 49 एवं द्वितीय रनरअप डी ए वी स्कूल एन एच- 3 रहे। इस चैंपियनशिप में रावल बी. एस. के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रशांत को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया। सभी खिलाड़ियों ने अत्यंत जोश एवं उत्साह के साथ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश फोगाट (चेयरमैन फोगाट पब्लिक स्कूल), निकिता सिंह (प्रिंसिपल फोगाट पब्लिक स्कूल), विशेष अतिथि क्राइम ब्रांच के मुख्य अधिकारी अनिल कुमार, सेक्टर -55 के चौकी इंचार्ज, रावल एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन सी. बी. रावल तथा प्रो चेयरमैन अनिल रावल उपस्थित थे।

सी बी रावल ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा – “खेल केवल खेलने के लिए नहीं होते, अपितु वर्तमान में खेल भी छात्रों के भविष्य को सँवार सकते हैं।” प्राचार्या हरविंदर कौर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा – “प्रिय विद्यार्थियों खेल केवल शरीर को ही मजबूत नहीं बनाते बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। जीत- हार से अधिक महत्वपूर्ण है आपका प्रयास और लगन। मैदान में पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से खेलें। याद रखें — सफलता उन्हीं को मिलती है जो लगातार प्रयास करते हैं। आप सब में अपार क्षमता है, बस जरूरत है उसे पहचानने और सही दिशा में लगाने की। खेलो, मुस्कुराओ और आगे बढ़ते रहो। आपके विद्यालय को आप पर गर्व है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...