हरियाणा बजट 2026-27 को लेकर फरीदाबाद में प्री-बजट बैठक हुआ संपन्न

Date:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे उपस्थित

फरीदाबाद : हरियाणा विज़न 2047 के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण को लेकर फरीदाबाद में आज प्री-बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों ने सहभागिता की।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे और बजट निर्माण की प्रक्रिया में सहभागिता की। प्री-बजट बैठक का उद्देश्य विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और अपेक्षाओं को समाहित करते हुए एक समावेशी, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बजट तैयार करना है।

सरकार द्वारा बताया गया कि बीते वित्त वर्ष में प्राप्त कई महत्वपूर्ण सुझावों को बजट में शामिल किया गया था और इस वर्ष भी व्यापक परामर्श के आधार पर प्रदेश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जाएगा।

डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में हरियाणा के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आगामी बजट में बुनियादी ढांचे सामाजिक कल्याण रोजगार सृजन और भविष्य की जरूरतों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

प्री-बजट बैठक सहभागी शासन की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...